सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ATAL PENSION YOJANA। अटल पेंशन योजना 2021(APY)

अटल पेंशन योजना (APY) भारत सरकार के द्वारा असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए पेंशन योजना है। इस योजना के तहत 60 वर्ष की उम्र में 1000/2000/3000 /4000/5000 रुपए प्रतिमाह की न्यूनतम पेंशन की गारंटी ग्राहकों के द्वारा योगदान के आधार पर दिया जाता है जिसमें भारत का कोई भी नागरिक शामिल हो सकता है।
                     पात्रता मापदंड
1) ग्राहक की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए।
2) ग्राहक का बचत खाता डाकघर या बचत बैंक में होना अनिवार्य है।
3) ग्राहक का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
4) ग्राहक का मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
      सरकारी अंशदान (government contribution APY)
इस योजना में भारत सरकार का योगदान वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2019-20 यानी 5 साल के लिए उन ग्राहकों को उपलब्ध है जो 1 जून 2015 से 31 मार्च 2016 की इसी अवधि के दौरान इस योजना में शामिल होते हैं। जो भारतीय नागरिक आयकर दाता ना हो और किसी भी वैधानिक और सामाजिक सुरक्षा में शामिल नहीं है वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं। भारत सरकार का सहयोग दान पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा पात्र स्थाई सेवानिवृत्त खाता पेंशन संख्या को केंद्रीय रिकॉर्ड एजेंसी ग्राहक द्वारा वर्ष के लिए सभी किस्मों की भुगतान पोस्ट प्राप्त करने के बाद वित्त वर्ष के अंत में लिए गए ग्राहक के बचत खाता संख्या डाकघर बचत खाते में कुल योगदान का 50% या ₹1000 का अधिकतम अंशदान जमा किया जाएगा।
               अटल पेंशन योजना का लाभ
 अटल  पेंशन योजना में न्यूनतम पेंशन की गारंटी इस प्रकार की होती है कि अगर वास्तविक रिटर्न अंशदान की अवधि के दौरान कम हुआ तो उसकी भरपाई सरकार के द्वारा की जाएगी इस दौरान पेंशन और योगदान पर वास्तविक  रिटर्न न्यूनतम पेंशन गारंटी के लिए योगदान की अवधि में रिटर्न की तुलना में अधिक है, तो इस तरह के लाभ ग्राहक के खाते में जमा कराए जाएंगे, जिससे कि ग्राहक को ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। सरकार कुल योगदान का 50% या ₹1000 प्रति वर्ष जो भी कम होगा का सहयोग पात्र ग्राहक को करेगी जो इस योजना में 1 जून 2015 से 31 मार्च 2016 के बीच शामिल होते हैं जो किसी भी अन्य सामाजिक सुरक्षा के लाभार्थी नहीं है और पात्र व्यक्ति करदाता भी ना हो। सरकार के सहयोग दान वित्तीय वर्ष 2015-16 से वित्तीय वर्ष 2019 20 तक यानी 5 साल के लिए किया जाएगा।
      अटल पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
1) बचत खाता चाहे पोस्ट ऑफिस या बैंक का होना अनिवार्य है।
2) आधार नंबर होना अनिवार्य है।
3) मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
4) ऑटो डेबिट फार्म।
               अटल पेंशन भुगतान विधि
इस योजना में भुगतान प्रार्थी के बचत खाते से मासिक या तिमाही या छमाही या वार्षिक के अनुसार ऑटो डेबिट के माध्यम से होता है इस योजना में प्रार्थी के सुविधा के अनुसार किसी भी कार्य दिवस में पैसे का भुगतान किया जा सकता है।
  अटल पेंशन योजना की निकासी
इस योजना में 60 वर्ष की आयु पूरी करने के पश्चात ही पात्र व्यक्ति पेंशन का हकदार होता है ।60 वर्ष की आयु के पश्चात अगर किसी पात्र व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उसके नॉमिनी पति या पत्नी को वही पेंशन मिलती है, दूसरी स्थिति में अगर पति और पत्नी दोनों की मृत्यु हो जाती है तो जो भी नॉमिनी होगा उसे संपूर्ण धनराशि एकमुश्त देकर बीमा बंद कर दिया जाएगा।
          यदि ग्राहक 60 वर्ष की उम्र से पहले ही वह अपना संपूर्ण पैसा लेना चाहता है तो उसको सरकार का अंशदान का कोई फायदा नहीं मिलेगा उसे केवल उसका ही पैसा और उस पर अर्जित ब्याज वापस कर दिया जाता है।
                           महत्वपूर्ण तथ्य
#अटल पेंशन योजना के खाते में नामांकन अनिवार्य है यदि प्रार्थी विवाहित है तो उस स्थिति में पति या पत्नी स्वतः ही नामित हो जाएंगे, परंतु अविवाहित व्यक्ति किसी को भी नॉमिनी बना सकता है किंतु शादी के उपरांत उसे पति या पत्नी की जानकारी देना अनिवार्य है।
#एक ग्राहक के द्वारा एक ही अटल पेंशन योजना खाते को खोला जा सकता है।
#एक ग्राहक वर्ष में एक ही बार पेंशन की धनराशि घटाने या बढ़ाने का विकल्प चुन सकता है।
#यह योजना केवल भारतीय नागरिकों के लिए ही मान्य है।
#इस योजना में शामिल ग्राहक अप्रैल के महीने में ही ऑटो डेबिट जोकि मासिक तिमाही क्षमा ही यह सालाना को बदल सकता है।

                                                  ~by
                                             Dheerendra Pandey

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नायाब हिंदी

 छू ले तो -चरण धंस जय तो -पैर आगे बढे तो-कदम चिन्ह छोडो तो -पद बाप की हो तो -लात गधे की हो तो- दुलत्ती घुंघुरू बढे तो -पग खाने के लिए -टंगड़ी खेलने के लिए-लंगड़ी अंगरेजी में बस -लेग 

राशन कार्ड क्या है और राशन कार्ड को बनवाने के लिए कैसे अप्लाई करें#What Is Ration Card And How To Apply#

     राशन कार्ड क्या है# what is Ration Car                 राशन कार्ड राज्य सरकार के द्वारा जारी किया जाता है जोकि पासपोर्ट ,लाइसेंस ,इंश्योरेंस और अन्य सरकारी योजनाओं में पहचान पत्र के तौर पर कार्य करता है ।राशन कार्ड के द्वारा भारत सरकार के द्वारा संचालित राशन की दुकान से कम मूल्य पर राशन लिया जाता है ।सरकार के द्वारा कई तरीके के राशन कार्ड बनवा जाते हैं जो कि सरकार के द्वारा समय-समय पर चेक किया जाता है ।राशन कार्ड पहचान का प्रमाण पत्र भी होता है जिसके द्वारा ग्राहक राशन की दुकान से सस्ते दामों पर राशन और अनुपयोगी चीजें भी खरीद सकता है ।राशन कार्ड का उपयोग समय के अनुसार बढ़ता ही जा रहा है ।भारत सरकार के द्वारा राशन कार्ड  कई प्रकार के वन पाए जाते हैं। राशन कार्ड को राज्य सरकार के द्वारा स्थाई(permanent) और अस्थाई(temperory) बनाया जाता है गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने के लिए अलग तरीके का राशन कार्ड बनाया जाता है! राशन कार्ड क्या है और राशन कार्ड को बनवाने के लिए कैसे अप्लाई करते हैं#what is Ration card and how to apply ...

डाक घर से भी अब मिलेगा सस्ता होम लोन#POST OFFICE HOME LOAN YOJANA 2022

  पोस्ट ऑफिस होम लोन योजना(# post office home loan yojana 2022)                                 ग्राहक अब डाकघर से लोन ले सकेंगे। इसके तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक  (IPPB) में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LICHOUSING FINANCE)  साथ करार किया है इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को आसानी से अब तक का लोन उपलब्ध कराना होगा इस वित्तीय गठजोड़ के तहत 4.5 करोड़ ग्राहकों को होम लोन के लिए कहीं जाना नहीं पड़ेगा।                   पात्रता(post office home loan yojana) (1)  भारतीय नागरिक जिनकी आयु 18 वर्ष से ऊपर और 60 वर्ष तक है वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। (2)  इस योजना में ग्राहक का वेतन भोगी होना आवश्यक है। (3) इस योजना में ग्राहक का बचत खाता पोस्ट ऑफिस में होना आवश्यक है।            आवश्यक दस्तावेज( post office home loan scheme 2022) (1)  पात्र नागरिक का आधार कार्ड,पैन कार्ड और निवास प्रणाम पत्र होना आवश्यक ...